मसूरी के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा

Please Share

मसूरी: कैंप्टी रोड के मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के पास जंगल में आग लगने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा हो गई। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय निवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीँ फायरमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और ना ही आबादी क्षेत्र को कोई नुकसान पहुंचा है।