Please Share
रुद्रप्रयाग: जिले के प्रसिद्द लोक गायक एवं हास्य कलाकार नवीन सेमवाल की नई एलबम मेरी इंदिरा का रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच विमोचन हो गया है।
रुद्रप्रयाग में आयोजित समारोह में जहां साथी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, वहीं नवीन द्वारा प्रस्तुत गीत को दर्शकों ने काफी सराहा। मुख्य रुप से प्रेम पर आधारित इस गीत में दो लडकों के एकतरफा प्यार को दिखाया गया है। वहीं दर्शकों ने भी गीत की सरहना करते हुए कहा कि, गीत में फूहडता नहीं है और परिजनों के बीच बैठकर गीत को सुना जा सकता है।
