Please Share
देहरादून: रजनी रावत ने आज औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। हालांकि, उनके पार्टी में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाये जा रहे थे। पार्टी में शामिल होने के बाद आगामी निकाय चुनाव में रजनी रावत को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
ऐसे में यदि रजनी रावत चुनाव मैदान में उतरती हैं, तो कांग्रेस और भाजपा के लिए वे कितनी चुनौती पेश कर पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
बता दें इससे पहले रजनी रावत साल 2008 व 2013 में मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। 2008 में वे तीसरे नंबर पर रही थी।
