महाराष्ट्र की राजनीति पर चेतन भगत ने किया ट्वीट, बोले- ‘दूल्हा-दुल्हन को मंडप पर लाओ…

Please Share

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जबकि अजित पवार  ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्णय के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया और तत्काल सुनवाई करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है और तीन जजों की बेंच मंगलवार सुबह 10बजे तक फैसला सुनाएगी। देवेंद्र फडणवीस भले ही मुख्यमंत्री के पद पर बैठ गए हों, लेकिन शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस का कहना है कि उनके पास सबसे ज्यादा विधायक हैं, ऐसे में वो जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं। इसी बीच चेतन भगत ने ट्विटर पर मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने फ्लोर टेस्ट और महासरप्राइज हैशटैग के साथ एक जोक शयेर किया।
उनका ट्वीट इस प्रकार है-
कोर्ट: क्या आप ‘B’ से शादी करना चाहती हैं?
N: हां
कोर्ट: पर आपके पापा ‘S’ से शादी का वादा कर चुके हैं.
N: पापा मान जाएंगे.
पापा: मैं कभी नहीं मानूंगा.
कोर्ट: एक काम करो, दोनों दूल्हा और दुल्हन को मंडप पर लाओ. फैसला वहीं होगा