Please Share
हरिद्वार: हरिद्वार जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद हर किसी की जुबान पर यही बात है। यहां एक बहन ने अपने मासूम भाई को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसे उसका ध्यान रखना पड़ता था। शुक्रवार की सुबह घर से गायब दो साल के मासूम पूरब की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पूरब की सगी नाबालिग बहन ने चचेरी बहन के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी।
मां बाप के काम पर चले जाने के बाद मासूम भाई की परवरिश बहन को ही करनी पड़ती थी। जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिग बहन ने बताया कि पहले उसने मासूम को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर गंगनहर में फेंक दिया।

