Please Share
नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार का ट्वीट आने के बाद तीन बड़े सवाल खड़े हुए हैं। शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन देना अजित पवार का निजी फैसला है। शरद पवार इस फैसले के खिलाफ हैं। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया है। सवाल है कि क्या ऐसे में देवेन्द्र फडणवीस सरकार सत्ता में टिक पाएगी?

