जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला

Please Share

श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने कुलगाम में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया। यह हमला दक्षिण कश्मीर के धमहाल हांजीपोरा में किया गया। ग्रेनेड पुलिस चौकी के पास जोर के धमाके से फटा, लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।