Please Share
उत्तराखंड: रुड़की शहर के लालकुर्ती मे स्थित एक किताब की दुकान मे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है की आग इतनी भयानक फैल गयी कि देखते ही देखते लाखों रुपए की किताबें और स्टेशनरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र लालकुर्ती मे स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम की एक किताबो की दुकान है। आग इतनी भयानक थी की पलभर मे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया।

