केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): केदारनाथ में भगवान भोले नाथ के कपाट खुलने में अब महज दो दिन का समय ही शेष रह गया है। भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली 28 अप्रैल को अपने प्रथम पड़ाव फाटा से केदारनाथ के लिए रवाना होगी। 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जैसे-जैसे कपाट खुलने का समय नजदीक आ रहा है। यात्रा की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में पहली बार केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद हर शाम लेजर शो होगा। इस शो के जरिए श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से जुड़ी कथाएं और रहस्य दिखाए जाएंगे। शो का जिम्मा गुजरात की एक कंपनी को दिया गया है।
केदारनाथ धाम में इस बार पहली दफा लेजर शो होगा। यह शो हर रोज शाम के वक्त होगा। शो के जरिए श्रद्धालुओं को विभिन्न तरह की धार्मिक शो दिखाए जाएंगे। धाम में लेजर शो का सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। साथ ही बाबा केदारनाथ का मंदिर लेजर शो से निकलने वाली रोशनी से कई तरह की लाइटों से चमकता हुआ नजर आएगा। लेजर शो की सतरंगी छटा श्रद्धालुओं को केदारनाथ में आध्यात्म के साथ ही रोमांच का अनुभव भी कराएगी। जानकारी के अनुसार शो के तहत जहंा धाम से जुड़ी जानकारियां श्रद्धालुओं को दिखाई जाएंगी। वहीं, केदारनाथ त्रासदी के बारे में भी बताया जाएगा। नई केदारपुरी के तहत जो भी काम होने बाकी हैं। उनकी झलक भी लोगों को लेजर शो के जरिए नजर आएगी।
लेजर शो की सतरंगी लाइटों से हर रोज चमकेगा केदारनाथ
Please Share
