6 राज्यों के बदले राज्यपाल, आनंदीबेन यूपी के तो लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल

Please Share

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य में पहले राम नाईक राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे।

इनके अलावा जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है जबकि रमेश बैस अब त्रिपुरा के राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति ने फगु चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं आरएन रवि नागालैंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। इन सभी की नियुक्ति की तारीख उस दिन से लागू होगी जिस दिन यह अपना कार्यभार संभालेंगे।