Please Share
हरिद्वार: उत्तराखण्ड पुलिस वैसे तो कई बार मित्रता जैसे शब्दों पर उतरी है जिससे उसने लोगों से कई बार वाहावाही बटोरी है। एक बार फिर पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की वर्दी की शान को बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, शुक्रवार को ऋषिकुल घाट हरिद्वार की ओर से गंगा की लहरों में एक कावंडिया निवस्त्र हालत में डूबता हुआ आ रहा था। युवक को डूबते हुए देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे डूबते हुए युवक को बचाया। उक्त व्यक्ति की पहचान राजेश हरियाणा निवासी के रूप में हुई है। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस की इस कार्यशैली की जमकर सराहना की है। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस ने सभी लोगों से घाटों में गंगा स्नान करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
