कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

Please Share

मुंबई : कबीर सिंह की सफलता के बाद अब युवाओं के दिल में राज़ करने वाले शाहिद कपूर एक और धमाकेदार फिल्म करने जा रहे हैं।  और ये फिल्म सिर्फ इमोशंस ही नही , बल्कि दर्शकों के लिए बहुत ही एंगेजिंग फिल्म होगी। शाहिद कपूर ने तेलुगू हिट फिल्म ‘जर्सी’ की हिंदी रीमेक को अपनी अगली फिल्म के तौर पर फाइनल कर लिया है।

फिल्म के हिंदी रीमेक को गौतम तिन्ननौरी  निर्देशित करेंगे।  उन्होंने तेलुगू फिल्म को भी डायरेक्ट किया है जिसमें नानी की मुख्य भूमिका थी।

हिन्दी में जर्सी का निर्माण अल्लू अरविंद, अमन गिल, दिल राजू  के माध्यम से  किया जा रहा है। ये फिल्म 28 अगस्त, 2020 को दुनिया भर में रिलीज होगी।