जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, 4 जवान शहीद, एक लापता

Please Share

जम्मू कश्मीर: माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हुए हिमस्खलन में तीन सैनिक शहीद हो गए। भारी बर्फबारी की मार झेल रहे उत्‍तरी कश्‍मीर में पिछले 48 घंटे कई हिमस्‍खलन में कुल 4 जवान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हुए हिमस्खलन में तीन सैनिकों की जान चली गई जबकि एक लापता है। एक अन्य जवान को बचा लिया गया। लापता जवान की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। उधर, नौगाम सेक्‍टर में बीएसएफ के 4 जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए, जिसमें तीन को बचा लिया गया जबकि, एक शहीद हो गया है।