जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, कई घायल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर ग्रेनेड हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में अब तक 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। आतंकियों द्वारा यह हमला दोपहर करीब 1:30 बजे किया गया।