जम्मू कश्मीर में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 7 लोग घायल; आतंकियों की तलाश जारी..

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार आतंकियाों ने हरि सिंह रोड पर ग्रेनेड फेंका और मौके से फरार हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने के बाद से ही आतंकी आम जनता को अपना निशाना बना रहे हैं। 10 दिनों के अंदर यह दूसरा ग्रेनेड हमला है।