जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में एक बच्ची सहित चार घायल

Please Share

श्रीनगर: आतंकवादियों ने कश्मीर के सोपोर में एक बार फिर गोलाबारी की है। पुलिस के मुताबिक इस गोलाबारी और फायरिंग में एक बच्ची (उस्मा जान) सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है।