Please Share
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से पूर्व अभिनेत्री जया बच्चन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। यूपी में सपा विधायकों की संख्या को देखते हुए जया बच्चन का दोबारा राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के गठजोड़ के बाद दसवीं सीट पर बसपा उम्मीदवार की जीत की संभावना प्रबल हो गई है।
