Please Share
देहरादून: केदारनाथ हेली सेवाओं की तैयारी के क्रम में मंगलवार को डीजीसीए की टीम ने विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान केदारनाथ स्थित गवर्नमेंट हेलिपैड में कमियों के चलते आज हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई। इसमें सुधार के बाद जल्द सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके आलावा गुप्तकाशी में आर्यन एविएशन और एरो एविएशन की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही फाटा में पवनहंस, यूटीएयर और थंबी एविएशन की तैयारियों का जायजा लिया। वहीँ सिरसी में हिमालन हेली एविएशन की तैयारियों की समीक्षा की।

