झारखंड चुनाव परिणाम पर अमित शाह ने किया ट्वीट, कहा..

Please Share

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”