इन पांच निर्दलीय विधायकों ने इस पार्टी को दिया समर्थन..

Please Share

हरियाणा: पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात की। इसके साथ ही हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर भी लगा दी। यानी अब बीजेपी के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन हो गया है।

निर्दलीय विधायकों की सूची जो बीजेपी को समर्थन कर रहे है-

1) रणधीर गोलन- पुंडरी

2) बलराज कुंडू- महम

3) रणजीत सिंह- रानियां

4) राकेश दौलताबाद- बादशाहपुर

5) गोपाल कांडा – सिरसा

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी  और  धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी  जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे।