गांव को नगर पालिका से नहीं हटाया गया तो करेंगे भूक हड़ताल

Please Share

गांव को नगर पालिका से नहीं हटाया गया तो करेंगे भूक हड़ताल 2 Hello Uttarakhand News »

उत्तरकाशी: नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी में डांग गांव को शामिल किए जाने पर यहाँ के ग्रामीणों ने भी मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सोमवार को गांव को जबरन पालिका परिषद में शामिल किये जाने के विरोध में बाजार से लेकर जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

ओर जिलाधिकारी  के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ओर ज्ञापन में डांग गांव को पालिका से बाहर करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान न दिया गया और गांव को पालिका से बाहर नही किया गया तो ग्रामीणों ने 11 दिसंबर से भूख हड़ताल व जेल भरो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे

Leave a Reply