पहाड़ के सपूत कमलेश को ICC ने दिया बड़ा तोहफा

Please Share

दुबई: हाल ही में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले  प्रदेश के सपूत कमलेश नगरकोटि को ICC की ओर से शानदार तोहफा मिला है। भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमलेश को आईसीसी की एकादश में जगह मिली है। कमलेश बागेश्वर के भरसाली-जजुराली तोक के रहने वाले हैं।

 हर साल आईसीसी वर्ल्ड एकादश का ऐलान किया जाता है जिसमे दुनिया भर से बेहतरीन 11 खिलाडियों को चुना जाता  है। इस बार की ICC अंडर-19 क्रिकेट टीम  में कमलेश नागरकोटी को भी  जगह दी गई है। आईसीसी सलेक्शन पैनल में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जैफ क्रो, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा, और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर टॉम मूडी शामिल थे। ICC की एकादश टीम में  साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान रेनार्ड टोंडर, भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, अनुकूल रॉय, साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोटजी और वेंडिले मैकवेतु, न्यूजीलैंड के फिन एलेन,  अफगानिस्तान के कैस अहमद, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और वेस्टइंडीज के एलिक अथानाजे को शामिल किया गया है।

Leave a Reply