Please Share
देहरादून: शासन स्तर पर एक आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी रानीखेत संयुक्त मजिस्ट्रेट से नगर आयुक्त हरिद्वार बनाये। पीसीएस उदय सिंह राणा नगर आयुक्त हरिद्वार से नगर आयुक्त कोटद्वार बनाए गए। पीसीएस देवेंद्र सिंह नेगी डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाए गए। पीसीएस सौरभ असवाल डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाए गए। पीसीएस अनुराग आर्य डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाए गए।


