हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर ने अपने ही नेता पर ताना फरसा, बोले- गर्दन काट दूंगा, वीडियो वायरल

Please Share

नई दिल्लीः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो से वो विपक्ष के निशाने पर आ गए। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस वीडियो को शेयर कर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है। खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है। फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- गर्दन काट दूंगा तेरी, फिर जनता के साथ क्या करोगे?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनोहर लाल खट्टर एक ट्रक पर हाथ में फरसा लिए खड़े हैं। फरसा लिए खट्टर जनता से कहते हैं कि फरसा दुश्मनों का नाश करने के लिए है। इस बीच पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री को शायद ये नागवार गुजरा। उनके साथ खड़े नेता ने जैसे ही सीएम खट्टर को टोपी पहनाई, वैसे ही सीएम ने गुस्से में भाजपा नेता को गर्दन काटने की धमकी दे दी।