हरीश रावत का बड़ा बयान, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तभी बनेगा राम मंदिर

Please Share

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तभी राम मंदिर बनेगा। हरीश रावत ने कहा, ‘मर्यादा का उल्लंघन करने वाले पापी हैं बीजेपी वाले, जो मर्यादा को नष्ट करेंगे वे मर्यादा पुरुषोत्तम के भक्त नहीं हो सकते। हम मर्यादा स्थापित करने वाले लोग हैं, संविधान का आदर करने वाले लोग हैं। कांग्रेस जब सत्ता में आएगी, तभी राम मंदिर बनेगा।’

यही नहीं हरीश रावत ने भाजपा पर भी जुबानी हमला बोला। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा पापियों की पार्टी है। हरीश रावत ने ये बयान गढ़वाल के श्रीनगर में दिया। अब इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। इसके अलावा हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ उत्तराखंड में लोकल मुद्दों को लेकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इस दौरान वर्तमान की त्रिवेंद्र सरकार की विफलता को मुद्दा बनाए जाएगा। साथ ही जनता के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर जमीनी स्तर तक पहुंचेंगे।