Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: जयपोता ग्राम में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रात के समय अज्ञात उपद्रवियों द्वारा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का चश्मा तोडा गया है। भीम आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। वहीँ गुस्साए दलित समाज के लोगों ने कहा कि, यह अपमान सहा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने मूर्ति बदलने की भी मांग की है। मौके पर भारी भीड़ ने जमकर नारेबाज़ी कर दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग है। हंगामा देख पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई है।
