Please Share
–अरूण कश्यप
हरिद्वार: जनपद के चिड़ियापुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां चिड़ियापुर में स्थित कोटावाली नदी में एक इंडियन ऑयल का टैंकर बह गया। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8:30 की बताई जा रही है। नदी में पानी काफी हयादा था। बहाव भी तेज था। बाढ़ के पानी के बीच टैंकर का केवल उपरी हिस्सा ही दिखाई पड़ रहा था। हादसे के वक्त टैंकर में चार लोग सवार थे। गनीमत रही की इस हादसे में लोगों को समय रहते बचा लिया गया।
अब तक ये पता नहीं चल पाया है की टैंकर कहाँ जा रहा था? इंडियन ऑयल के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इसमे ऑयल भी भरा हुआ था। हालाँकि अब तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि इसमें कितनी मात्र में ऑयल था?
