Please Share
हरिद्वार: हरिद्वार के भेल क्षेत्र में एक बार फिर आदमखोर गुलदार का आतंक फ़ैल रहा है। यहां शुक्रवार रात गुलदार ने एक मजदूर को अपना निवाला बनाया। मृतक की पहचान सुकराम निवासी ग्राम हेतमपुर के रूप में हुई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात तक भी जब सुकराम घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। इसी दौरान रास्ते में उसकी जैकेट पड़ी मिली। फिर पुलिस को लेकर तलाश की तो उसका शव भेल के मटीरियल गेट के पास जंगल में पड़ा मिला।

