Please Share
मसूरी: शहर के हैप्पीवैली में दो मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया, जिसका कारण शार्ट सर्किट बतायी जा रही है । आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन, तब तक लाखों का सामान खाक हो चुका था। आग बुझाते समय फायर ब्रिगेड को पानी की कमी की समस्या से जुझना पडा, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने पाना संभव हा पाया।
