राज्यपाल ने की जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 22 मार्च रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित जनता कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी द्वारा देशवासियों के प्रति दिखाई गई चिंता और प्यार के लिए उत्तराखंड का आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने लिखा है “आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए अपना शत प्रतिशत सहयोग दें”।

Leave a Reply