Please Share
चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि, पूर्व में जनपद चमोली में गौचर मेले हेतु 17 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान में निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण उक्त तिथि को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए गौचर में आयोजित होने वाले औद्योगिक एवं विकास मेला हेतु 27 नवंबर यानि मंगलवार को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

