Please Share
उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने की इच्छा रखने वाले सैलानियों के लिए कमर कसने का वक्त आ गया है। आपको बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के स्वागत के लिए 15 अप्रैल से 15 नवम्बर तक के लिए खुलने वाले हैं। वहीँ पिछली बार आए सैलानियों की संख्या के हिसाब से इस वर्ष और बेहतर आंकडो की उम्मीद की जा रही है। पिछली बार लगभग 13,760 सैलानियों ने यहां का रूख किया था। इस बार ये संख्या बडी तादाद में बढने की उम्मीद की जा रही है।

