Please Share
जयपुर: राजस्थान में एक किसान पिता ने अपनी बेटी के बचपन के सपने को पूरा करते हुए उसे ससुराल हेलीकॉप्टर से विदा किया। कई सालों तक विदेश में काम करने के बाद झुंझुनू जिले में स्थित अपने गांव लौटे किसान महेंद्र सिंह की बेटी रीना ने अपने पिता से अक्सर पूछती थी, “आप प्लेन में आते जाते रहते हैं. मैं कब प्लेन में बैठूंगी और आसमान की सैर करूंगी। “हालांकि, महेंद्र सिंह अपनी बेटी की अधिकांश मांगों को पूरा कर चुके थे, लेकिन यह एक मांग बची हुई थी, ऐसे में उन्होंने बेटी की शादी के शुभ अवसर पर इस मांग को पूरा किया।

