Please Share
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कार्यालय को लेकर पूर्व सैनिकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। सैनिकों ने कहा कि पिथौरागढ़ सीमांत जनपद है और यहाँ के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करते है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पहले यहां सेना भर्ती कार्यालय था। लेकिन अब उसे हटा दिया गया। जिसके चलते अब युवा सेना में भर्ती होने के लिए जिले से बाहर जाने को मजबूर है। वहीँ सैनिकों की मांग है कि जल्द ही जनपद में भर्ती कार्यालय खोला जाय और समय-समय पर सेना भर्ती का आयोजन किया जाए।
