Please Share
पूर्व विकासनगर विधायक और मंत्री नवप्रभात द्वारा नैनिताल हाईकोर्ट में दायर याचिका में आज सुनवाई हुई। जिसकी सुनवाई करते हुए आज जस्टिस सरवेश कुमार गुप्ता की एकल खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए विकासनगर विधानसभा की सभी ईवीएम को कस्टडी में लेने के निर्देश दिये हैं।
साथ ही इलेक्शन कमिश्न ऑफ इंडिया को भी 6 हफ्ते के भीतर कॉउंटर फाइल करने के लिए कहा गया है । बता दे कि कुछ दिन पहले पूर्व विकासनगर विधायक नवप्रभात ने विधानसभा चुनावी नतीजे आने के बाद ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ को लेकर नैनिताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
जिसकी सुनावाई करते हुए हाईकोर्ट ने आज ये फैसला सुनाया है।


