चमोली से ऋषिकेश जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग घायल

Please Share

ऋषिकेश: बदरीनाथ मार्ग पर एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक, इस वाहन में  12 लोग सवार थे। यह हादसा  कौड़ियाला के पास  हुआ। यहाँ वाहन चमोली से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। वाहन सड़क से  सीधे गंगा नदी में जा समाया।

वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे। इस दुर्घटना में सभी लोग  घायल हुए हैं। जिन्हें 108 के माध्यम से ऋषिकेश ले जाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर यूए 07 एन 1063 है।