पाकिस्तान: दुनिया का मोस्ट वॉटेंड आतंकवादी हाफिज सईद गिरफ्तार, कार्रवाई या दिखावा?

Please Share

इस्लामाबाद: दुनिया का मोस्ट वॉटेंड आतंकवादी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को आज पाकिस्तान में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हाफिज को लाहौर से गुजरांवाला जाते वक्त काउंटर टेररिजम विभाग ने गिरफ्तार किया। खास बात है यह है कि सईद की गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के आरोप में हुई है। हालांकि, पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि हाफिज पर पहले भी ऐक्शन लिए जाने का ड्रामा किया चुका है, लेकिन उसके खिलाफ प्रभावी कदम कभी नहीं उठाया गया। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान दुनिया को भ्रम में रखने के लिए भी यह कार्रवाई कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान को फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से ब्लैक लिस्ट होने का डर सता रहा है।