Please Share
देहरादून: देहरादून में आज सुबह दरबार साहिब के पास दर्शनी गेट बाजार में एक पत्ता स्टोर में आग लग गई। बाजार के बीच आग लगने से वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग में जलकर दुकान में रखा लगभग लाखों रुपये का माल राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गली काफी संकरी होने के कारण टीम को आग बुझान में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रथमद्श्या आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। और आग पूरी तरह से काबू में आन के बाद मुख्य कारणों की जांच की जाएगी।

