आपस में भिड़ी दो कारें, 12 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

Please Share

कालाढूंगी: कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दो कारों के बीच जबरदस्त भिंडत हो गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायल लोगों में एक परिवार मेरठ का रहने वाला जबकि, दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। घायल व्यक्तियों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल लोगों में से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को हलद्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।