Please Share
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त संजीव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान फैय्याज अहमद के रूप में हुई है। वह जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है। उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था। उसकी तलाश 2015 से थी। एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर रखा था।

