Good News Digital Youth Festival Uttarakhand: 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Please Share
देहरादून: (Digital Youth Festival Uttarakhand) उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक नई पहल के तहत 27 जुलाई से डिजिटल यूथ फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल मंच के माध्यम से फिटनेस, संस्कृति, पर्यटन और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित यह महोत्सव चार सप्ताह तक चलेगा। प्रत्येक सप्ताह एक फिटनेस चैलेंज और एक सांस्कृतिक या रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी अपनी वीडियो, रील और अन्य प्रविष्टियां ऑनलाइन अपलोड कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत या टीम के रूप में भाग ले सकते हैं। इसके लिए Fit Uttarakhand App पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसी ऐप के माध्यम से प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी, लीडरबोर्ड और डिजिटल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। (Digital Youth Festival Uttarakhand)

Big Update 2026; Pralhad Joshi New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

महोत्सव के दौरान सूर्य नमस्कार, पुश अप, स्क्वाट और स्किपिंग जैसे फिटनेस चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय पहचान, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भी युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का मूल्यांकन प्रत्येक जिले में गठित समिति करेगी। फिटनेस और सांस्कृतिक दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य युवा महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रविष्टियों को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विभाग ने प्रदेश के युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है और अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए Fit Uttarakhand App का उपयोग करने को कहा है। (Digital Youth Festival Uttarakhand)

Amazing! Abhishek Sharma Creates History: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय ओपनर के नाम दर्ज किया नया रिकॉर्ड