देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम 5 दिनों की क्राइम ब्रांच हिरासत में

Please Share

नई दिल्ली: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 5 दिनों के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। दिल्ली की साकेत अदालत में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार शरजील इमाम को पेश किया था। इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने को लेकर मंगलवार को बिहार के जहानाबाद से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

देखिए विवादित भाषण का वीडियो: