Please Share
देहरादून: पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तरकाशी के सीआरपीएफ जवान मोहन लाल रतूड़ी की जैसे ही उनके परिवार को उनकी शहादत की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया और घर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। उनका परिवार वर्तमान में कांवली रोड पर एमडीडीए के फ्लैट में रहता है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने देहरादून स्थित शहीद के आवास पर शहीद के परिवार से मुलाकात की व उन्हें सांत्वना दी। घर पर पहुंचे सीआरपीएफ के डीआइजी दिनेश उनियाल व डीआइजी किशोर ने बताया कि, शहीद का पार्थिव शरीर आज देर रात देहरादून उनके आवास पहुंचेगा व तत्पश्चात पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।
