Please Share
मसूरी: सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फोरे पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने दो दिवसीय भ्रमण पर मसूरी कैंपटी रोड के एक पांच सितारा होटल पहुंचे। इस दौरान उन्होने गाङी से हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। सेशल्स के राष्ट्रपति के दौरे के बीच मसूरी और कैंपटी के कई रुट डायवर्ट किये गये।
वहीं मसूरी में डैनी फोरे के दौरे के दौरान ट्रेफिक अव्यवस्था भी देखने को मिली। जिसकी वजह से घंटो तक पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को किंग्रेग पर रोका गया। सैलानियों और स्थानीय निवासियों को इस बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
