दिल्ली हिंसा: मंत्री बोले, ‘दंगे तो होते रहे हैं जिंदगी का हिस्सा् हैं

Please Share

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली हिंसा के मद्देनजर हरियाणा सरकार के मंत्री रंजीत चौटाला का एक बयान सुर्खियों का सबब बन रहा है। उन्‍होंने इस सिलसिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ”दंगे तो होते रहे हैं। पहले भी होते रहे हैं, ऐसा नहीं है। जब इंदिरा गांधी की हत्‍या हुई तो पूरी दिल्‍ली जलती रही। ये तो जीवन का हिस्‍सा हैं, जो होते रहते हैं।

इस बीच दिल्‍ली के नार्थ-ईस्‍ट इलाके में हिंसा के बाद धीरे-धीरे दिल्ली अपने पुराने मिजाज पर वापस लौटने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है।  दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में हिंसा के 4 दिनों के बाद हिंसाग्रत रहे इलाके अब रोजमर्रा के कामों में मशगूल दिखने लगे हैं।  ऐसा ही उत्तर पूर्व दिल्ली का इलाका गोकुलपुरी है, जहां सोमवार की रात को जबरदस्त हिंसा हुई थी।