Please Share
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते हीमौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की टीम रेस्क्यू कार्य मे जुटी हुई है।
बता दें कि मंगलवार सुबह गांधीनगर मार्कीट में आग की भयानक लपटे देख हड़कंप मच गया। स्थानिए लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने व राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी और कितने विस्तृत क्षेत्र में लगी है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

