Please Share
देहरादून: राज्य में अगले 24 घन्टे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत देहरादून में स्कूलो में शनिवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने 27 जुलाई को देहरादून के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी/ गैर सरकारी एवं निजी स्कूलों स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

