देहरादून (Dehradun Bank Scam: देहरादून में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक महाबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बैंक के वर्तमान मुख्य शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बैंक द्वारा कराए गए फोरेंसिक ऑडिट में वर्ष 2013 से 2016 के बीच लेखा अभिलेखों और लेजर प्रविष्टियों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पता चला कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बैंक में कूटरचित प्रविष्टियां कर करोड़ों रुपये का गबन किया।
Watch: Senior citizen assault, सड़क पर गंदगी फैलाने से रोका, ऑटो चालक ने बुजुर्ग को पीटा; टांग में फ्रैक्चर, वीडियो वायरल
विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि 20 जेसीबी मशीनों की खरीद के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 4 करोड़ 80 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया और धनराशि का दुरुपयोग किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर मुख्य आरोपी महाबीर सिंह (74 वर्ष) को 10 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Watch: La Romana plane crash, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट हादसे का शिकार, Gulfstream G200 में लगी भीषण आग, दोनों पायलटों की मौत