Please Share
जम्मू-कश्मीर: देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण ठंड ने और भी खतरनाक रूप ले लिया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर श्रीनगर में देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की डल झील बर्फ का मैदान बन गई है। डल डील में बर्फ की इतनी मोटी चादर जमने लगी है कि, इस पर आसानी से चला जा सकता है। यहाँ का तापमान शून्य से नीचे पहुँच गया है। श्रीनगर की डल झील जमने से यहाँ वोटिंग नहीं हो पा रही है, जिससे इनके रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
