Please Share
जम्मू-कश्मीर: घाटी में जहां एक ओर आतंकवादी दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं स्थानीय बच्चे आतंकियों के इन मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ दहशत गर्दी पाकिस्तान के नारे व झंडा फहराते हैं तो वहीं ऐसे दहशत गर्दों को घाटी के बच्चे मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें घाटी के स्कूली बच्चे स्कूल जाते हुए ‘भारत देश हमारा है’ गाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो कुपवाड़ा जिले के करनाह का है। मासूम बच्चों के इस हौसले से जहां एक ओर उनकी देशभक्ति प्रदर्शित होती है तो वहीं इससे दहशत गर्दीयों को साफ संदेश भी है कि वे कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के मंसूबों को त्याग दें।
